सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Missing Girl Found After Four Days, Child Welfare Committee Reunites Her with Family

Sirohi News: चार दिन से लापता मासूम लावारिस हालत में मिली, बाल कल्याण समिति ने लौटाई परिजनों की मुस्कान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 07 Nov 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

माउंट आबू से लापता हुई 3 साल की बच्ची चार दिन बाद सिरोही जिले के फूलाबाई खेड़ा में मिली। बाल कल्याण समिति की संवेदनशील पहल से अब बच्ची सुरक्षित अपने परिवार के पास है।

Sirohi News: Missing Girl Found After Four Days, Child Welfare Committee Reunites Her with Family
बाल कल्याण समिति ने मासूम को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों माउंट आबू से लापता हुई 3 वर्षीय मासूम को पुलिस और बाल कल्याण समिति के प्रयासों से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची 5 नवंबर को सरूपगंज थाना क्षेत्र के फूलाबाई खेड़ा, वरली तिराहा पर लावारिस अवस्था में मिली थी। सूचना पर सरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति, सिरोही को सौंप दिया।

Trending Videos


बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रतन बाफना ने बताया कि माउंट आबू की इंदिरा कॉलोनी निवासी 3 वर्षीय रेखा गमेती की दादी इंद्रादेवी गमेती गुरुवार को समिति के समक्ष पहुंचीं। सत्यापन और परामर्श की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसकी दादी को सौंप दिया गया। इस दौरान समिति सदस्य शशिकला मरडिया, प्रताप सिंह नून, प्रकाश माली और उमाराम रेबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: 14 साल के अंधेरे के बाद बिजली से रोशन हुआ घर, प्रशासन ने जनसहयोग से लौटाई उम्मीद की किरण

जानकारी के अनुसार बालिका 1 नवंबर को अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत माउंट आबू थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लगातार तलाश के बाद 5 नवंबर को सरूपगंज थाना क्षेत्र में बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।

समिति अध्यक्ष रतन बाफना ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उन पर निरंतर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को अकेले खेलने या अनजान व्यक्तियों के संपर्क में जाने से बचाएं। यदि किसी स्थान पर कोई बच्चा असहाय या लावारिस अवस्था में दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।

उन्होंने कहा कि हमारी सजगता से किसी बच्चे की जिंदगी सुरक्षित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed