सिरोही में बड़ी कार्रवाई: सरूपगंज पुलिस ने ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पर कसी नकेल, तीन आरोपियों को दबोचा
सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस ने विशेष अभियान के तहत छह माह से फरार ईनामी व टॉप-10 वांछित डोडा पोस्त सप्लायर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हत्या, सड़क दुर्घटना और एनआई एक्ट के मामलों में भी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विस्तार
सिरोही की सरूपगंज पुलिस ने बीते छह माह से फरार ईनामी और टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल डोडा पोस्त सप्लायर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
सरूपगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने सिंगारा जोड़, मांडवाड़ा खालसा, थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी लालाराम पुत्र सूरमराम गरासिया, पिंडवाड़ा हाल सादलवा निवासी गोविंद पुत्र बाबूलाल मीणा तथा एकता नगर, पालनपुर (गुजरात) हाल पठानवास, जीतपुर, थाना दाता, जिला बनासकांठा निवासी भरत कुमार पुत्र अर्जुनभाई रावल को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह (विशेष भूमिका), कांस्टेबल दिनेश कुमार (विशेष भूमिका), बाबूलाल, पुखराज, गोपीलाल, तेजाराम, फतेहदान, विजयसिंह और राजेश कुमार शामिल रहे।
हत्या, सड़क दुर्घटना और एनआई एक्ट में थे वांछित
पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2025 को रोहिड़ा थानाधिकारी माया पंडित के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान विकरनी थाना मांडवा, जिला उदयपुर हाल मस्जिद गली, रोहिड़ा निवासी ललित कुमार पुत्र कांतिलाल लोहार के कब्जे से गांजा व डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बोरको, उमरी, मांडवाड़ा देव निवासी सप्लायर मोवाराम पुत्र धर्माराम गमेती भील को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर कांग्रेस का वॉकआउट, ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर भाजपा पर निशाना
एनआई एक्ट के मामलों में भी लंबे समय से फरार चल रहे थे
वहीं, भोजानाड़ी, भूला, थाना रोहिड़ा निवासी अर्जुन पुत्र उदाराम गमेती भील लंबे समय से डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी हत्या, सड़क दुर्घटना और एनआई एक्ट के मामलों में भी लंबे समय से फरार चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.