सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Youth arrested with 11,000 banned drug capsules, major revelations on drug supply likely

Sri Ganganagar: प्रतिबंधित दवा के 11 हजार कैप्सूल्स के साथ युवक गिरफ्तार, नशे की सप्लाई पर बड़ा खुलासा संभव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक युवक को 11 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल्स के साथ हिरासत में लिया गया है। इतनी बड़ी तादाद में इसकी बरामदगी ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

Sri Ganganagar News: Youth arrested with 11,000 banned drug capsules, major revelations on drug supply likely
प्रतिबंधित कैप्सूल्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रीको इलाके से एक युवक को 300 एमजी के 11 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह दवा नशीली पदार्थों की श्रेणी में आती है और इसे बिना अनुमति बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
Trending Videos


जिलाधिकारी पहले ही 75 एमजी से अधिक मात्रा की प्रेगाबालिन की बिक्री पर रोक लगा चुके हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में इसका बरामद होना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। एएसपी रघुवीर प्रसाद और वृत्ताधिकारी विष्णु खत्री के निर्देशन में थानाधिकारी सदर सुभाषचन्द्र और चौकी प्रभारी रीको राजकुमार मजोका ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी राकेश कुमार (27), निवासी वार्ड नंबर 7, नेतेवाला थाना चूनावढ़ को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: डांगरी गांव में किसान की हत्या के बाद तनाव, बाजार बंद, आगजनी और पथराव; भारी पुलिस बल तैनात

आरोपी के पास से एक सफेद कट्टे में रखे 40 डिब्बों में 4000 कैप्सूल और 350 स्ट्रिप्स में 7000 कैप्सूल, कुल 11 हजार कैप्सूल जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कैप्सूल नशे के लिए बेचे जाने थे।

गौरतलब है कि प्रेगाबालिन दवा आमतौर पर मिर्गी, नसों के दर्द और मानसिक रोगों के इलाज में दी जाती है लेकिन नशे के लिए इसका दुरुपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इतनी बड़ी खेप कहां से खरीदी और इसे आगे कहां भेजा जाना था। शक है कि वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी राजकुमार मजोका के साथ कांस्टेबल सुरेश कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार और राजेश कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed