Sriganganagr: जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने 1706 वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी
Sriganganagar: विजय की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, फूल-मालाएं पहनाईं और पटाखे छोड़कर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। इसके बाद सोमवार को पंचायत समिति सभागार में मतगणना का कार्य शुरू किया गया। मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी भी पूरी सतर्कता से निगरानी करते रहे।
मतगणना स्थल पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बारीकी से नजर रखी। वहीं, मतगणना स्थल के आसपास समर्थकों और आम लोगों की भीड़ भी देखी गई। जैसे ही अंतिम परिणाम घोषित हुआ, भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निर्मला ने 1706 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 4711 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी को 3005 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की प्रत्याशी संतरो देवी रहीं।
पढ़ें: बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर धरना समाप्त, सांसद मीणा ने कराया आश्वस्त; जानें
विजय की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, फूल-मालाएं पहनाईं और पटाखे छोड़कर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।
चुनाव में कुल 9311 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 94 मत नोटा को भी प्राप्त हुए। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। एहतियातन मौके पर दमकल वाहन और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।