सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Car hits four girls, one dead and 3 injured

Sriganganagar Accident: गुरुद्वारा जा रही युवतियों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Sriganganagar: बताया जा रहा है कि शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा इलाके में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां दूर-दराज से लोग मन्नतें मांगने और अरदास करने के लिए आते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

Car hits four girls, one dead and 3 injured
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार ने पैदल जा रही चार युवतियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल युवतियों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रायसिंहनगर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार, ख्यालीवाला गांव की पांच युवतियों का एक जत्था मंगलवार देर रात 12 पीएस स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए निकला था। बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे जब वे चक 71 आरबी के पास पहुंचे, उसी समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनमें से चार युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 21 वर्षीय गगनदीप कौर पुत्री कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आकाशवीर कौर (20) पुत्री कुलविंद्र सिंह, राजप्रीत कौर पुत्री नक्षत्र सिंह और सुखबीर कौर पुत्री कर्णजीत सिंह घायल हो गईं। सभी का रायसिंहनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पढ़ें: जयपुर के नरेना में दरिंदगी: पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में आक्रोश

पुलिस के अनुसार, कार चालक कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह निवासी 3 एफएफए, बुधवार सुबह अपनी कार से डायलिसिस कराने के लिए जा रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा इलाके में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां दूर-दराज से लोग मन्नतें मांगने और अरदास करने के लिए आते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed