फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress's mega rally for irrigation water

Rajasthan News: गंग कैनाल में पानी की कमी पर भड़की कांग्रेस, श्रीगंगानगर में महापड़ाव शुरू

Mon, 16 Jun 2025 09:27 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 09:27 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने गंग कैनाल में सिंचाई पानी की कमी को लेकर महाराजा गंगासिंह चौक पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पंजाब से गंग कैनाल में निर्धारित पानी नहीं मिल रहा, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
Congress's mega rally for irrigation water
महापड़ाव में उपस्थित कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंग कैनाल में निर्धारित हिस्से के अनुसार पंजाब से पूरा सिंचाई पानी न मिलने के विरोध में श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस ने सोमवार को महाराजा गंगासिंह चौक पर महापड़ाव आरंभ किया। यह धरना अब अनिश्चितकालीन रूप ले चुका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिलाध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर कर रहे हैं, जो श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक हैं। वे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरने में बैठे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि नरमा की बिजाई का समय निकल चुका है, और अब मूंग व ग्वार की बिजाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि पंजाब ने गंग कैनाल के आरडी-45 हैड पर पानी की मात्रा लगभग समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि गंग कैनाल के लिए जून में निर्धारित 2500 क्यूसेक पानी मिलने में राज्य सरकार विफल रही है, जबकि पंजाब अपने किसानों को इसी हैड से ईस्टर्न कैनाल के जरिए 3000 क्यूसेक से अधिक पानी दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना हुआ अनिश्चितकालीन
प्रशासन की वार्ता की कोशिशों को कांग्रेस नेताओं ने ठुकरा दिया है। धरने की घोषणा के अनुसार मंगलवार को गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और बुधवार को बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पंजाब से पूरा पानी नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


धरने में जिलेभर से कार्यकर्ता जुटे
शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ और देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुनयानी के नेतृत्व में जिले के सभी 11 मंडलों के अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता महापड़ाव में शामिल हुए। दोपहर तक हजारों कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुँच चुके थे और संख्या लगातार बढ़ रही है।

राजस्थान सरकार करे तत्काल हस्तक्षेप
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तत्काल पंजाब से वार्ता कर गंग कैनाल का पूरा पानी दिलवाने की व्यवस्था करे। उनका कहना है कि सिंचाई जल संकट से न केवल किसान बल्कि व्यापारी, मजदूर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed