Sriganganagar: 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति गिरफ्तार, अमृतसर से खरीदकर लाए थे; ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी यह मादक पदार्थ पंजाब के अमृतसर से खरीदकर लाए थे और स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में थे।
विस्तार
पुरानी आबादी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
आईपीएस गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पुरानी आबादी क्षेत्र के मिनी मायापुरी स्थित होटल शिवम इन में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुरानी आबादी थानाधिकारी ज्योति नायक और डीएसटी प्रभारी एएसआई सुरेन्द्र ज्याणी ने टीम के साथ होटल पर छापा मारा।
होटल में ठहरे प्रदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र गुलाब सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी 9 एचएच ढीगावाला, थाना चुनावढ़, श्रीगंगानगर और उसकी पत्नी सिमरन, उम्र 24 वर्ष से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 255 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पढ़ें: सिरोही, पाली और जालोर में हुई 45 से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी यह मादक पदार्थ पंजाब के अमृतसर से खरीदकर लाए थे और स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में थे।
प्रकरण की आगे की जांच पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के थानाधिकारी सुभाष चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।
इस कार्रवाई में पुरानी आबादी थाना टीम से एसएचओ ज्योति नायक, रीडर चरण सिंह और सिपाही दीपक शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम में एएसआई सुरेन्द्र ज्याणी, पवन सिहाग, हबीब खान, कालूराम घोटिया और प्रमोद बिश्नोई शामिल थे। विशेष भूमिका निर्मल बिश्नोई की रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.