{"_id":"68512032eaadef231d0afec0","slug":"cyber-fraud-using-betting-app-9-people-arrested-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3069174-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: बैटिंग एप के जरिए साइबर ठगी का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, दांव लगाकर कर रहे थे करोड़ों क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: बैटिंग एप के जरिए साइबर ठगी का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, दांव लगाकर कर रहे थे करोड़ों क
Tue, 17 Jun 2025 02:03 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
बैटिंग एप के जरिए दांव लगाकर करोड़ों का लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काम में लाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में 9 आरोपित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में बैटिंग एप के जरिए साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सट्टा लगवाकर बेनामी बैंक खातों के जरिये करोड़ों रुपए का लेनदेन कर रहे थे।
विज्ञापन
एसपी गौरव यादव ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि थर्ड में स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहां पिछले कुछ समय से बैटिंग एप्स के माध्यम से दांव लगवाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से सुधाकर तिवाड़ी (28), कुंदन सिंह (28), ओम चौधरी (22), पुष्पक मौर्य (25), इंद्रजीत कुशवाह (25), अवनीश कुमार (25), रणधीर कुमार (40), जावेद अंसारी (24) और अभिषेक विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के निवासी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: खाद-बीज लेने गया अधेड़ दो दिन बाद मिला मृत, बंद रेशम फैक्ट्री के बाहर शव मिलने से इलाके में सनसनी
विज्ञापन
आरोपी बैटिंग एप्स के जरिए विभिन्न खेलों पर दांव लगवाते थे और रकम लेकर उन्हें पॉइंट (कॉइन) ट्रांसफर करते थे और हार-जीत के आधार पर विभिन्न बैंक खातों के जरिए रकम का लेनदेन करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 डेस्कटॉप पीसी, 3 लैपटॉप, 31 एंड्रॉयड मोबाइल हैंडसेट, 4 हिसाब-किताब वाले रजिस्टर, 11 वॉकी-टॉकी हैंडसेट, 8 चार्जर, 4 वाई-फाई फाइबर डिवाइस और 2 स्वाइप मशीनें बरामद की हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जॉन माइकल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो वर्चुअल और विदेशी नंबरों से निर्देश देता था। उसके निर्देश पर आरोपी विभिन्न खातों में अवैध रूप से रकम जमा और निकासी कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4), 61 (2) बीएनएस व आरपीजीओ व 66 सी, डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सदर थाना एसएचओ सुभाषचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अब अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।