{"_id":"67778530649a3905d80eaba0","slug":"j-k-news-conflict-over-reservation-in-jammu-and-kashmir-politics-increasing-distance-between-cm-omar-and-mp-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में आरक्षण पर टकराव, सीएम उमर और सांसद आगा रुहुल्ला के बीच बढ़ती जा रही दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में आरक्षण पर टकराव, सीएम उमर और सांसद आगा रुहुल्ला के बीच बढ़ती जा रही दूरी
Fri, 03 Jan 2025 12:05 PM IST
निकिता गुप्ता
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:05 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सांसद आगा रुहुल्ला के बीच आरक्षण और अन्य मुद्दों पर बढ़ती असहमति और तनाव दिख रहा है।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला और सांसद आगा रुहुल्ला
- फोटो : @TheKashmirToday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी के आरक्षण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने पर मचा घमासान थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक पार्टी के सांसद और विधायकों में ही ये दूरी दिख रही थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बिल्कुल खामोश थे। वीरवार को श्रीनगर में सांसद को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने जो कुछ कहा, उसे लेकर रुहुल्ला का पलटवार एक्स पर उनकी पोस्ट पर दिखा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी के ही सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी के बीच दूरियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार से सीधे टकराव से बचने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राज्य के दर्जे और अन्य मुद्दों का हल समय लेकर करने की रणनीति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके विपरीत सांसद रुहुल्ला राजकीय मुद्दों व नाैकरियों में आरक्षण के साथ अन्य मुद्दों पर हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने पहले जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के लिए आवाज बुलंद की। इसके बाद नाैकरियों में आरक्षण को लेकर सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे सीएम बनाम सांसद परिदृश्य बन गया है। सीएम की प्रेसवार्ता में उनके बयान पर सांसद ने तल्ख प्रतिक्रिया दी। इससे यह जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री और सांसद के बीच समन्वय नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन