Sriganganagar: पंचायत समिति का एएओ 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा; जानें
Rajasthan: राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि दोनों कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के एवज में सहायक लेखाधिकारी हेतराम ढालिया ने 18 लाख की कुल राशि में से 1 प्रतिशत यानी 18 हजार रुपये 'खर्चे पानी' के रूप में रिश्वत की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति श्रीगंगानगर के सहायक लेखाधिकारी हेतराम ढालिया को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर श्रीगंगानगर एसीबी चौकी द्वारा की गई।
एसीबी के उप अधीक्षक भूपेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत चूनावढ़ की सरपंच/प्रशासक निशा रानी के प्रतिनिधि राजेश कुमार की ओर से दो कार्य प्रस्तावित थे। इनमें पहला कार्य रामलीला ग्राउंड के जोहड़ से लेकर 30 जीजी खाले तक पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का था। दूसरा कार्य वार्ड संख्या 12 के जोहड़ से लेकर 24 जीजी खाले तक पाइपलाइन बिछाने से संबंधित था।
पढ़ें: सियार ने बच्चे और बुजुर्ग पर किया हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल; लोगों में भय का माहौल
राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि दोनों कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के एवज में सहायक लेखाधिकारी हेतराम ढालिया ने 18 लाख की कुल राशि में से 1 प्रतिशत यानी 18 हजार रुपये 'खर्चे पानी' के रूप में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत का सत्यापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार और उप अधीक्षक भूपेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार सुबह हेतराम ढालिया को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है।