फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan Accident: Four people died tragically when a high-speed car collided with a tree in Sriganganagar

Rajasthan Accident: श्रीगंगानगर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर

Mon, 26 May 2025 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर/जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 May 2025 08:37 PM IST
सार

Sriganganagar Accident: एएसआई मनीराम ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सभी युवक घर से किसी बहाने से निकले थे और कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले के सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो भी पुलिस को मिले हैं, जिनमें युवक शराब पीते हुए और इंस्टाग्राम रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Accident: Four people died tragically when a high-speed car collided with a tree in Sriganganagar
सांकेतिक - फोटो : Meta AI

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सदूलशहर-हनुमानगढ़ हाईवे पर खेड़ूवाला गांव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कार में कुल छह युवक सवार थे जो आपस में दोस्त थे। हादसे के वक्त कार बहुत तेज गति में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सदूलशहर थाने में तैनात एएसआई मनीराम ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सभी युवक घर से किसी बहाने से निकले थे और कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले के सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो भी पुलिस को मिले हैं, जिनमें युवक शराब पीते हुए और इंस्टाग्राम रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए युवकों की पहचान वज़ीर सिंह (30), सुखविंदर सिंह (21), बलविंदर सिंह (18) और कुलविंदर सिंह (23) के रूप में हुई है। वज़ीर सिंह ही कार चला रहा था। बताया गया है कि उसने हादसे से कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी डाली थी, जिसमें वह गाड़ी चलाते हुए शराब की बोतल हाथ में लिए दिखाई दे रहा है।


पढ़ें: किराने की दुकान पर हुई कॉपी जांच, राजस्थान बोर्ड की पारदर्शिता पर सवाल; बोर्ड सचिव बोले- कार्रवाई होगी

घायल युवकों में सुरेंद्र कुमार (20) और गगनदीप सिंह (20) शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि छहों युवक सदूलशहर थाना क्षेत्र के चक सोहणेवाला और तख्त हज़ारा गांवों के रहने वाले थे। जिनकी मौत हुई है, वे निजी नौकरियों में कार्यरत थे, जबकि दोनों घायल युवक कॉलेज के छात्र हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसे से पहले क्या-क्या हुआ था। सोशल मीडिया से मिले वीडियो और फोटो भी जांच का हिस्सा बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed