फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan News: The incident related to ransom demand was revealed police arrested the accused

Rajasthan News: फिरौती की मांग को लेकर की गई वारदात का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 11:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

एसपी गौरव यादव के अनुसार आरोपी आमिर ने पूछताछ में बताया कि रोहित गोदारा नामक व्यक्ति ने उसे इस वारदात में शामिल होने के लिए लालच दिया था। इसके बदले उसे 50,000 रुपये मिलने वाले थे। 

विज्ञापन
Rajasthan News: The incident related to ransom demand was revealed police arrested the accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी आमिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गंगानगर में फिरौती की मांग को लेकर शहर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी गौरव यादव ने बताया कि मामले में आमिर खान पुत्र मुन्ना खान निवासी मिर्जेवाला को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आमिर ने बताया कि रोहित गोदारा नामक व्यक्ति ने उसे इस वारदात में शामिल होने के लिए लालच दिया था और उसे इसके बदले 50,000 रुपये मिलने वाले थे। गोदारा ने आमिर को पानी की टंकी के पास जाकर एक युवक को अपने साथ लाने के लिए कहा था। युवक को लेकर आमिर सब रोड पहुंचा, जहां गली नंबर 8 में शौकत अली पुत्र इन्ने हैदर के घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


आमिर ने बताया कि वह शूटर को अच्छी तरह नहीं जानता था, लेकिन लालच में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 13 सितंबर को शौकत अली की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जब आमिर को पता चला कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने आ रही है, तो वह भागने की कोशिश में घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed