{"_id":"683204f5aed768a7fd0637b2","slug":"six-people-injured-due-to-falling-of-electricity-poles-and-trees-due-to-storm-fire-broke-out-at-many-places-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: श्रीगंगानगर में तूफान का कहर, बिजली के पोल और पेड़ गिरने से छह लोग घायल; कई जगहों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: श्रीगंगानगर में तूफान का कहर, बिजली के पोल और पेड़ गिरने से छह लोग घायल; कई जगहों पर लगी आग
Sat, 24 May 2025 11:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 May 2025 11:12 PM IST
सार
Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में शनिवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान की वजह से विद्युत पोल और पेड़ गिरने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई जगहों पर आग भी लग गई। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में शनिवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। पुरानी आबादी क्षेत्र में बस स्टेट के पास एक विद्युत पोल और पेड़ गिरने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather: पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान से जनजीवन त्रस्त, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टूटे बिजली के पोल; तस्वीरें
विज्ञापन
तेज हवाओं के चलते जिलेभर में कई इलाकों से आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। गजसिंहपुर के 2F गांव, सूरतगढ़ के बीरमाना गांव, श्रीकरणपुर के 11 ओ गांव और श्रीगंगानगर के आसपास भी आग लगने की खबरें आई हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी स्थान से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
तूफान के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्युत पोल और पेड़ गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगहों पर टीन टपर उड़ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
यह भी पढ़ें- Love Affair And Crime: पांच माह लिव-इन में रहा कपल, अब युवती का शव JCB ने गड्ढे से खोद निकाला; युवक हिरासत में
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जिलेभर के अधिकारियों से अपडेट ले रही हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM रणजीत बिजारणियां घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।