फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: 12-year-old student reached school with a revolver, case registered against grandfather

Sri Ganganagar: बच्चे की शैतानी में दादा पर केस दर्ज, टीचर को स्कूल बैग में मिला कुछ ऐसा... बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

स्कूल में टीचर्स को जब भनक लगी, तो सभी बच्चों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे के बैग से रिवॉल्वर बरामद हुआ। इसके बाद टीचर ने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: 12-year-old student reached school with a revolver, case registered against grandfather
स्कूल में बच्चे के बैग में मिला रिवॉल्वर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गंगानगर में 12 वर्षीय छात्र अपने दादा की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंच गया। टीचरों को जब जानकारी हुई तो बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में रिवॉल्वर बरामद हुई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर छात्र के दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में 12 वर्षीय एक छात्र अपने दादा की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंच गया। जब टीचर्स को इसकी भनक लगी, तब सभी बच्चों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे के बैग से रिवॉल्वर बरामद हुआ। टीचर ने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लिया और बच्चे के परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि छात्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दादा की रिवॉल्वर स्कूल में अपने दोस्तों को दिखाने के लिए लाया था। बहरहाल, पुलिस ने छात्र के दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed