{"_id":"66eba0b0dfa4c8c9670f5509","slug":"sri-ganganagar-a-youth-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-accident-occurred-due-to-collision-with-a-car-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पीछे से आ रही कार की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पीछे से आ रही कार की टक्कर से हुआ हादसा
Thu, 19 Sep 2024 09:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:25 AM IST
सार
कल शाम हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी नाबालिग घायल हो गई। हादसा पदमपुर से गजसिंह रोड के बीच हुआ, जहां पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठी नाबालिग घायल हो गई। पुलिस ने शव को पदमपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर कर दिया गया है। हादसा पदमपुर से गजसिंहपुर रोड पर हुआ।
विज्ञापन
जिले में गांव 26 बीबी का रहने वाला मनोज कुमार (19) पुत्र सतपाल बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे पदमपुर से गजसिंहपुर की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ एक परिचित नाबालिग भी थी। गांव 26 बीबी के पास मोटर साइकिल को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग कुछ चोटें आई हैं। उसे पहले पदमपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पदमपुर पुलिस के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन