सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Heroin worth Rs 11 crore and foreign pistols magazines cartridges recovered from 5 smugglers

Rajasthan News: श्रीगंगानगर में पांच तस्करों के पास से 11 करोड़ की हेरोइन बरामद, हथियारों का जखीरा भी मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 May 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Sri Ganganagar News: डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पंजाब के अमृतसर और मलोट से हेरोइन और विदेशी हथियार लाकर श्रीगंगानगर में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते गिरोह को पकड़ लिया, जिससे बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।

Sri Ganganagar: Heroin worth Rs 11 crore and foreign pistols magazines cartridges recovered from 5 smugglers
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। कोतवाली और जवाहरनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों से दो किलो 183 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 करोड़ रुपये की कीमत है। जबकि एक तुर्किये मेड जिगाना पिस्टल और भारत में आमजन के लिए प्रतिबंधित ऑस्ट्रिया मेड पांच ग्लॉक पिस्टल के साथ 13 मैगजीन और 29 से ज्यादा जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस को आरोपियों के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की आशंका है। साथ ही जिले में विदेशी हथियार किसको सप्लाई किए जा रहे थे, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती विवाद: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बोले- समीक्षा हो गई, जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब से लाकर कर रहे थे सप्लाई
डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पंजाब के अमृतसर और मलोट से हेरोइन और विदेशी हथियार लाकर श्रीगंगानगर में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते गिरोह को पकड़ लिया। इससे बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी श्रीगंगानगर में बड़ी वारदात को करने की तैयारी में थे, इसलिए पाकिस्तान से पंजाब पहुंची हेरोइन को श्रीगंगानगर लाया जा रहा था। वहीं, देश में प्रतिबंधित विदेशी हथियारों की भी मोटी रकम लेकर सप्लाई करने की प्लानिंग थी।
 
बॉर्डर पर सख्ती तो सड़क मार्ग चुना
पुलिस के अनुसार, जिले में अभी तक पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया में ही हेरोइन मिलने के मामले सामने आए हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर एरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है। ऐसे में तस्करों ने दूसरा रूट चुना। संभवत: पहली बार है कि जब पंजाब से श्रीगंगानगर तक सड़क मार्ग से इतनी तादाद में हेरोइन की खेप पहुंचाने की तैयारी थी। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इनका इस्तेमाल तस्करी समेत अन्य अपराधों में किया जा रहा था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जिला कलेक्ट्रेटों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; सीकर, टोंक, राजसमंद और भीलवाड़ा में हाई अलर्ट
 
पुलिस के अनुसार, गिरोह के पंजाब और अन्य सीमावर्ती राज्यों से तार जुड़े होने की संभावना है। इस ऑपरेशन में जिला स्पेशल टीम के कॉन्स्टेबल अश्विनी की भूमिका अहम रही। उनकी सतर्कता से यह गिरोह पकड़ा गया। डीआईजी गौरव यादव ने कहा कि श्रीगंगानगर जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। ड्रग्स और हथियार तस्करी में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मौके से यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने जवाहरनगर और कोतवाली थाना इलाके में कार्रवाई कर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पांच विदेशी पिस्तौल, 330 ग्राम हेरोइन और 29 से ज्यादा जिंदा कारतूस के साथ एक स्विफ्ट गाड़ी को जब्त किया है। आरोपियों में देवेंद्र भांभू (29) पुत्र चुन्नीलाल भांभू निवासी वाटरवर्क्स कॉलोनी, सुभाष (21) उर्फ अंकित पुत्र ओमप्रकाश निवासी 6A पुलिस थाना सदर, और सतनाम (25) उर्फ गुरविंदर पुत्र गुरमीत निवासी 6A श्रीगंगानगर है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed