फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham reviewed the law and order situation

Sri Ganganagar: गृह राज्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Fri, 20 Sep 2024 11:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 11:06 PM IST
सार

राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने टांटिया यूनिवर्सिटी और जनसेवा हॉस्पिटल का दौरा कर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने राज्य में सुशासन और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सराहना की। 
 

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham reviewed the law and order situation
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कतरे गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों से प्रदेश में सुशासन आया है तथा अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। राजस्थान को अपराध मुक्त बनाने का कार्य जारी है। गृह राज्यमंत्री बेढम ने शुक्रवार को टांटिया यूनिवर्सिटी में जनसेवा हॉस्पिटल व अन्य संस्थानों का अवलोकन करने के पश्चात यह बात कही।

विज्ञापन


इससे पूर्व राज्यमंत्री द्वारा जन सेवा हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें मिलने वाले उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयुष्मान भारत तथा स्वच्छता पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों का भली प्रकार से संचालन किया जा रहा है। चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को मात्र 10 रूपये में उपचार की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बुजुर्गों और विशेष योग्यजनों से भी बातचीत कर संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों को सराहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संगठित अपराध करने वाले लोगों व गैंगस्टर के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उसी के अनुरूप अपराधी राज्य छोडकर भाग रहे हैं। उन्होंने गत वर्षो में हुए पेपर लीक प्रकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रकार के अपराध में सम्मलित दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गंगानगर के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे होने के कारण कानून व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जा रही है तथा नशे के विरूद्ध भी निरन्तर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। गैर सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर टांटिया ट्रस्ट के मोहित टांटिया सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
इसके पश्चात गृह राज्य मंत्री द्वारा पुलिस लाईन में बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधों में कमी लाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ ठोस और कठोर कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, एएसपी रघुवीर शर्मा, बी.आदित्य, अनुपम मिश्रा, रामेश्वरलाल, संजीव चौहान, प्रतीक मील सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed