{"_id":"670e93aa58ae0a88250f87f6","slug":"sri-ganganagar-news-raped-after-calling-on-the-pretext-of-getting-work-victim-filed-case-against-two-youths-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: काम दिलाने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: काम दिलाने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Tue, 15 Oct 2024 09:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:39 PM IST
सार
फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने एक बिल्डिंग में बने फ्लैट में दो युवकों ने रातभर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और सुबह केंद्रीय बस अड्डे के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय नेहरू पार्क के नजदीक आदर्श नगर की एक बिल्डिंग में बने फ्लैट में रात भर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता सूरतगढ़ के समीप एक गांव की रहने वाली है। उसकी एक बुआ श्रीगंगानगर में रहती है, जो घरों में साफ-सफाई का काम करती है। पीड़िता कुछ दिन पहले अपनी बुआ के पास यहां आई थी और नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन बिश्नोई उर्फ पाल से हुई, जिसने उसके मोबाइल नंबर ले लिए और जॉब दिलाने के बारे में उसके साथ बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
थोड़े दिन बाद वह वापस अपने गांव चली गई लेकिन बीती 11 अक्टूबर को पवन ने उसे फोन करके कहा कि वह आज ही श्रीगंगानगर आ जाए, उसने एक फैक्ट्री में उसे काम दिलाने के बारे में बातचीत कर ली है। पीड़िता के मुताबिक वह बस से शाम 4 बजे के लगभग श्रीगंगानगर पहुंची तो पवन उसे आदर्श नगर की एक बिल्डिंग में यह कहकर ले गया कि फैक्ट्री में बात करने जाने से पहले वह कपड़े बदलना चाहता है। पवन जब उसे फ्लैट में लेकर गया तो मोहित नाम का युवक पहले से ही वहां मौजूद था। दोनों कुछ देर इधर-उधर की बातें करते रहे। फिर जब उसने काम दिलाने के लिए फैक्ट्री ले जाने के लिए कहा तो पवन ना-नुकुर करने लगा। इसके बाद युवती ने जब वहां से जाना चाहा तो उसे पकड़ लिया और दोनों उसे डराने-धमकाने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक दोनों ने उसे जबरदस्ती कमरे में रोक लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। सुबह होने पर पवन उसे केंद्रीय बस अड्डा के पास छोड़कर चला गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना स्थल से लेकर केंद्रीय बस अड्डा तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किया जा रहे हैं।