फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   800 Hindu families migrate from Malpura Tonk in 75 years of independence call for mass movement on December 22

Rajasthan: ‘मालपुरा में आजादी के 75 वर्षों में 800 हिंदू परिवारों का पलायन’, 22 दिसंबर को जन आंदोलन का आह्वान

Fri, 19 Dec 2025 09:59 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Dec 2025 09:59 AM IST
सार

Tonk News: मालपुरा में हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा फिर उभरा है। हिंदू समरसता मंच के अनुसार 75 वर्षों में 800 परिवार पलायन कर चुके हैं। डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर 22 दिसंबर को जन आंदोलन होगा।
 

विज्ञापन
800 Hindu families migrate from Malpura Tonk in 75 years of independence call for mass movement on December 22
हिंदू समरसता मंच ने मालपुरा से हिंदू परिवारों पलायन को लेकर किया आंदोलन का आह्वान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में हिंदू समाज के पलायन का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। हिंदू समरसता मंच की ओर से दावा किया गया है कि आजादी के बाद से बीते 75 वर्षों में करीब 800 हिंदू परिवार मालपुरा से पलायन कर चुके हैं। इस विषय को लेकर 22 दिसंबर को जन आंदोलन आयोजित करने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
हिंदू समरसता मंच के पदाधिकारी कृष्णकांत जैन ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बताया कि मालपुरा में लंबे समय से हिंदू समाज पलायन की पीड़ा झेल रहा है। उनके अनुसार ब्राह्मण, जैन सहित विभिन्न समाजों के परिवार या तो पुराने शहर को छोड़कर नए मालपुरा में बस गए हैं या फिर पूरे परिवार के साथ शहर ही छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

 
22 दिसंबर को एकत्र होने की अपील
कृष्णकांत जैन ने बताया कि अब तक पलायन करने वाले परिवारों ने इस विषय को व्यक्तिगत समस्या मानकर सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त नहीं की, लेकिन अब इस मुद्दे को सामूहिक रूप से उठाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 22 दिसंबर को संपूर्ण हिंदू समाज से मालपुरा में एकत्रित होकर विशाल जन प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
हिंदू समरसता मंच के तत्वावधान में यह जन आंदोलन डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को संपूर्ण वैश्य समाज ने समर्थन देने का निर्णय लिया है और सभी समाजों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: अरावली पर खतरे को लेकर विधायक भाटी ने पीएम को लिखा पत्र, SC की 100 मीटर नीति पर पुनर्विचार की मांग

 
धार्मिक स्थलों पर एकत्र होने का निर्णय
आंदोलन के तहत विभिन्न समाजों ने पुराने मालपुरा क्षेत्र में स्थित अपने-अपने प्राचीन धार्मिक स्थलों पर एकत्र होने का निर्णय लिया है। अग्रवाल समाज पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी पार्क पर, विजयवर्गीय समाज चारभुजा नाथ मंदिर पुरानी तहसील पर, माहेश्वरी समाज लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर आजाद चौक पर, खंडेलवाल वैश्य समाज गणेश मंदिर माणक चौक पर और दिगंबर जैन सरावगी समाज चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर चौधरियांन जैन मोहल्ला में एकत्रित होगा।
 
तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जन आंदोलन को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अग्रवाल समाज अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अमित महेश्वरी, विजयवर्गीय समाज अध्यक्ष राम अवतार कापड़ी, सरावगी समाज महामंत्री प्रकाश चंद्र पाटनी और खंडेलवाल वैश्य समाज अध्यक्ष रामबाबू खंडेलवाल सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। बैठक में कृष्णकांत जैन ने प्रस्तावित आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी, जिस पर सभी समाजों ने समर्थन जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed