फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk: Kailash Chaudhary says Those who occupy Waqf properties are hungry wolves, called Kharge land looter

Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले 'भूखे भेड़िया', खरगे को बताया जमीन लुटेरा

Sun, 20 Apr 2025 09:34 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 09:34 PM IST
सार

Tonk News: पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को ‘भूखा भेड़िया’ बताया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित दस से अधिक नेताओं को ‘जमीन लुटेरा’ करार दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Tonk: Kailash Chaudhary says Those who occupy Waqf properties are hungry wolves, called Kharge land looter
पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की कार्यशाला में रविवार को टोंक में आयोजित एक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कई तीखे और विवादित बयान दिए। उन्होंने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को ‘भूखा भेड़िया’ बताया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित दस से अधिक नेताओं को ‘जमीन लुटेरा’ करार दिया।

विज्ञापन

 
कैलाश चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं ने हजारों बीघा वक्फ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन लुटेरे तत्वों से जमीन वापस लेकर समाज के जरूरतमंद तबके के लिए अस्पताल, कॉलेज, अनाथालय और स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला कर कहा कि 70 सालों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों को सिर्फ टायर पंचर और मैकेनिक जैसे कामों तक सीमित रखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: 'आपको विश्वास दिलाने आया हूं जल्द आएगा यमुना का पानी', झुंझुनू में बोले CM भजनलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश के बंटवारे को लेकर भी दिया बड़ा बयान
कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में देश के विभाजन को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन्ना और नेहरू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ही देश का बंटवारा हुआ। उन्होंने दावा किया कि अगर दोनों चाहते तो बंटवारा रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन्ना को गंभीर बीमारी थी और वे कुछ ही महीनों के मेहमान थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने की लालसा में उन्होंने पाकिस्तान बनवाया, वहीं नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बनने की राह पर अग्रसर रहे।
 
वक्फ संशोधन कानून को बताया गरीबों के लिए लाभकारी
कार्यशाला के दौरान कैलाश चौधरी ने वक्फ (संशोधन) कानून 2025 को गरीबों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और तथाकथित समाजसेवी तत्व इस कानून को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अब इन संपत्तियों का लाभ मुस्लिम महिलाओं, बच्चों और समाज के वंचित तबके तक पहुंचेगा।

 
मजीद मलिक कमांडो ने कांग्रेस पर बोला हमला
अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मजीद मलिक कमांडो ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो उन्हें गर्व और स्वाभिमान के साथ भारतीय नागरिक के रूप में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा।

यह भी पढ़ें- Jalore News: नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ाई, भीड़भाड़ वाले इलाके में खंभे से टकराकर रुकी
 
‘भ्रांतियों को दूर करने के लिए जन-जागरण जरूरी’
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल वक्फ संशोधन कानून के नाम पर मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता और जवाबदेही की जो परंपरा स्थापित की गई है, वक्फ संशोधन कानून उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों का वास्तविक लाभ अब उन तक पहुंचेगा, जिनके लिए यह बनाई गई थी- समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद वर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed