सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan News Former MP Sukhbir Singh Taking Back Blanket After Asking Woman’s Name Sparks Political Row

Rajasthan News: नाम पूछकर वापस लिया कंबल, पूर्व सांसद के वीडियो से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एक मुस्लिम महिला को कंबल देने के बाद उसका नाम पूछकर वापस ले लिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं और विरोध शुरू हो गया।

Rajasthan News Former MP Sukhbir Singh Taking Back Blanket After Asking Woman’s Name Sparks Political Row
जौनपुरिया की हरकत पर सियासी बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके सुखबीर सिंह जौनापुरिया को टोंक  जिले की निवाई तहसील में कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाओं से कंबल वापस लेना भारी पड़ गया। अब जौनापुरिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल का शिकार हो रहे हैं। 

Trending Videos




दरअसल पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया निवाई क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां वे करेड़ा गांव में कंबल वितरण कर रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों के साथ मुस्लिम महिला भी भीड़ में मौजूद थी। उन्होंने उसे पहले कंबल दे दिया गया और फिर उसका नाम पूछकर कंबल वापस ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो मोदी को गाली देने वाला है, उसे रहने का हक ही नहीं है, चाहे भला लगे या बुरा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद की इस बात पर जब स्थानीय व्यक्ति ने कार में बैठते वक्त उन्हें टोका तो फिर दोनों में भी तीखी नोंकझोंक हुई और अब यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विक्रम चौधरी ने पीड़ित मुस्लिम परिवार के बीच पहुंच पहले तो कंबल वितरण किए फिर सोशल मिडिया पर जौनापुरिया को जमकर आड़े हाथों ले लिया। विक्रम चौधरी ने जौनापुरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी ओछी मानसिकता के द्वारा जिस तरीके से एक धर्म विशेष को लेकर जो अपमान किया है, यह किसी व्यक्ति विशेष या धर्म विशेष का नहीं है, बल्कि जिले के हर उस व्यक्ति का अपमान है, जो अपने अंदर स्वाभिमान रखता है।

ये भी पढ़ें: अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया

इधर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इसे टेग करते हुए लिखा- भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया। 

उन्होंने कहा- आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत कियाए पहले कंबल वितरण करके फिर वापिस ले लिया गया।
 

ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो  उन्होंने धमकी तक दे डाली। ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो वो इस तरह की हरकत करे ये बिल्कुल निंदनीय है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने भी पूर्व सांसद जौनापुरिया से इस पूरे मामले में माफी मांगने की चेतावनी दी है। हालांकि अब तक पूरे मामले में पूर्व सांसद जौनापुरिया की कोई सफाई नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस मामले में जबरदस्त सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है, वहीं करेड़ा गांव में भी ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed