Live
Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला RJD ने सदन में उठाया, जानिए किसने क्या कहा?
{"_id":"699be7ae549d51db590aebac","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-updates-mahagathbandhan-protest-budget-session-rjd-bjp-jdu-nda-nitish-kumar-bihar-news-2026-02-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला RJD ने सदन में उठाया, जानिए किसने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session: आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 15वां दिन है। बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विपक्ष आज भी प्रदर्शन कर रहा है। पटना में दो भाइयों के हत्या का मामला विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने उठाया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
बिहार विधानसभा बजट सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:13 PM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने पूछा- क्यों बढ़ रही है मरीजों की संख्या?
लंच ब्रेक के बाद विधानसभा में तेजस्वी यादव भी सदन पहुंचे हैं। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बिहार में स्वास्थ्य की बदहाली हा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के बड़े बड़े सरकारी अस्पताल में बिना पैरवी के बेड नहीं मिलते। मरीजों की कतारें लगी रहती है। आईजीआईएमएस और पीएमसीएच का हाल बेहाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि बिहार में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ क्यों रही है?01:52 PM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद एमएलसी ने दो भाइयों की हत्या पर मांगा जवाब
राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने विधान परिषद में पटना के गोपालपुर इलाके में दो भाइयों की निर्मम हत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पटना में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक अपराधी को पकड़ नहीं पाई है। दोनों भाइयों के पिता ने पहले भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिला। सरकार का इस पर क्या कहना है?01:13 PM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: पंचायती राज मंत्री ने क्या आश्वासन दिया?
पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि ग्राम सभा में जो प्रस्ताव आता है, उस पर कार्य किया जाता है। ग्राम पंचायत की बैठक में हर निर्णय बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं। वार्ड सदस्य भी बैठकों में जाएं। मुखिया पर वार्डों में बराबर काम करने का आरोप लगता है। इस पर मैं कहना चाहता हूं कि वार्ड सदस्य ग्राम सभा की बैठक में जरूर जाएं। अगर वह बैठक में नहीं जाएंगे तो काम कैसे होगा? एमएलसी कुमार नागेंद्र और एमएलसी माहेश्वर सिंह ने जो मांगें की है उस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। अप्रैल माह से नई नीति लागू होगी। सरकार आश्वासन देती है मुखिया और वार्ड सदस्य को अधिकार दिया जाएगा।12:49 PM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधान परिषद् में उठा मुखिया के अधिकार का मुद्दा
बिहार विधान परिषद् में एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि वार्ड सदस्य की तरह मुखिया को भी कोई अधिकार नहीं है। यहां तक कि वह एक सोलर लाइट तक नहीं लगा सकते हैं। पंचायती राज विभाग पटना से लाइट भेजते हैं। आखिर क्या घपला है? मेरा सदन से आग्रह है कि सरकार वार्ड सदस्य, मुखिया और सरपंच को अधिकार दे।12:16 PM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने मंत्री से क्या कहा?
बिहार विधानसभा में बाढ़ की लाई मिठाई को जीआई टैग दिलाने के मुद्दे को विधायक सियाराम सिंह ने उठाया। इस पर जवाब देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आवेदन किया गया है। चेन्नई भेजी गई है। सरकार प्रयासरत है कि जल्द से जल्द बाढ़ की लाई मिठाई को जीआई टैग मिल जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गया के तिलकुल को भी जीआई टैग दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है। मामला दिखवा लें। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मंत्री दिलीप जायसवाल से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप बढ़ैया का रसगुल्ला तो खाते हैं लेकिन उसे जीआई टैग नहीं दिलवा रहे हैं। हंसते हुए दिलीप जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि विजय बाबू ने आज तक रसगुल्ला नहीं खिलाया है। लेकिन, फिर भी मैं जीआई टैग के लिए इसे देख रहा हूं। उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि आपके इलाके की जो भी चीजें जीआई टैग के लिए उपयुक्त लगे, उसके लिए आवेदन कर दें।
11:11 AM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: शराबबंदी के बयान पर क्या बोले रालोमो विधायक
विधानसभा में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर दिए गए बयान पर घिरे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। हमलोगों ने इस मामले पर जनहित में समीक्षा की बात उठाई थी। इतनी ही बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 23-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार से पूछा सवाल
प्रश्नकाल में पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक ने सरकार से सवाल पूछा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार के छात्र अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ते हैं, उनके खाते में सरकार ससमय डीबीटी के जरिए पैसा ट्रांसफर करनी है या नहीं? इस पर वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि मैंने पहले ही सारी बातें स्पष्ट कर दी है। सरकार ससमय पैसा भेजने का काम कर रही है।10:35 AM, 23-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला RJD ने सदन में उठाया, जानिए किसने क्या कहा?
बिहार विधानसभा में आज बिहार विनियोग विधेयक 2026 पेश होगा। दोपहर दो बजे के बाद वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव इसे सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं विधान परिषद् में आज विपक्ष अपराधों की सूची सदन को देगा। गृह विभाग के बजट पर परिषद् में चर्चा होगी। इधर, विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल के विधायकों ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला। पटना में डबल मर्डर के मुद्दे पर राजद ने सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन