सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : four girl students fainted during the matric exami today admitted in hospital

Bihar: मुजफ्फरपुर में परीक्षा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती; अंग्रेजी पेपर के बीच बिगड़ी तबीयत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित आबेदा हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज धूप और उमस को कारण माना जा रहा है। हालत स्थिर है।

Muzaffarpur Bihar news : four girl students fainted during the matric exami today  admitted in hospital
मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्राएं बेहोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित आबेदा हाई स्कूल परीक्षा केंद्र की है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही एक-एक कर चार छात्राएं परीक्षा कक्ष में गिर पड़ीं। इससे केंद्र पर अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों और कर्मियों ने तुरंत छात्राओं को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश हुई छात्राओं की पहचान छोटी कुमारी, मुस्कान कुमारी, ज्योति कुमारी और प्रियांशी कुमारी के रूप में हुई है। सभी रामपुर विशंभरपुर, साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) की रहने वाली हैं और अंग्रेजी की परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची थीं।


पढ़ें; मैट्रिक परीक्षा देने गया छात्र संदिग्ध हालात में मौत का शिकार, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

छात्रा नेहा ने बताया कि सोमवार को मैट्रिक परीक्षा का अंतिम पेपर था। परीक्षा के दौरान तेज धूप और उमस के कारण कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस घटना से अन्य परीक्षार्थियों में भी घबराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सदर अस्पताल में भर्ती सभी छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed