सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals killed eyewitness of murder with sharp edged weapon:

Bihar: छपरा में चश्मदीद गवाह की निर्मम हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव; एफएसएल टीम जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
सार

छपरा में हत्या के एक चश्मदीद गवाह 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय की धारदार हथियार से हत्या कर शव दियारा में फेंक दिया गया। वह पूर्व हत्या कांड में गवाह थे और धमकियां मिल रही थीं। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

Criminals killed eyewitness of murder with sharp edged weapon:
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के छपरा जिले में अपराधियों ने हत्या के एक चश्मदीद गवाह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक का शव घर से लगभग छह किलोमीटर दूर खेत में बरामद किया गया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos

मृतक की पहचान सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला हराजी गांव निवासी स्वर्गीय धूप लाल राय के 70 वर्षीय पुत्र बिंदेश्वरी राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिंदेश्वरी राय साइकिल से अपने खेत गए थे और लौटते समय अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में घर से करीब छह किलोमीटर दूर सोबरना दियारा क्षेत्र में उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दी। अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एएसपी राम पुकार सिंह को जांच का निर्देश दिया। एएसपी ने पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचकर परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।


पढ़ें: 9 साल के मासूम की हत्या, शव बोरी में फेंककर रखा गया, पूरे इलाके में सनसनी

मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष बिंदेश्वरी राय के भतीजे बबलू कुमार राय की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में डोरीगंज क्षेत्र के कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप है कि बिंदेश्वरी राय उस हत्या के चश्मदीद गवाह थे और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश में अपराधियों ने उन्हें अगवा कर हत्या कर दी और शव को सोबरना दियारा में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की साइकिल भी अब तक बरामद नहीं हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed