सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Measles-outbreak-in-Bihar-32-patients-found-in-two-different-villages

बिहार में खसरा का कहर: पटना के बाढ़ में 32 मरीज मिलने से हड़कंप, WHO की टीम 28 दिन करेगी कैंप; 4 सैंपल पॉजिटिव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 02:53 PM IST
Measles-outbreak-in-Bihar-32-patients-found-in-two-different-villages

बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत पछीयारी मलाही और सिकंदरा गांव में खसरा (मीजल्स) के प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद व्यापक जांच और सर्वेक्षण में पछीयारी मलाही में 19 तथा सिकंदरा गांव में 13 मरीजों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किसी भी क्षेत्र में दो या उससे अधिक मरीज मिलने पर उसे खसरा का आउटब्रेक माना जाता है। वर्तमान में भी प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति चिंता जनक बनी हुई है।

कुछ दिन पहले इब्राहिमपुर पंचायत के पछीयारी मलाही वार्ड संख्या 9 में 8 और नयाटोला सलेमपुर वार्ड संख्या 12 में 4 खसरा के मामले मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने क्षेत्र में कैंप कर स्थिति पर नियंत्रण की कवायद तेज कर दी है।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जांच कर रही है और अभिभावकों को खसरा का टीका समय पर लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। टीम प्रत्येक घर में जाकर बच्चों के टीकाकरण रिकॉर्ड की समीक्षा कर रही है। डब्ल्यूएचओ की टीम अगले 28 दिनों तक लगातार इन प्रभावित इलाकों में कैंप करेगी।

पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में परीक्षा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती; अंग्रेजी पेपर के बीच बिगड़ी तबीयत

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि फिलहाल इस प्रकोप को टीकाकरण की विफलता नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि खसरा के अचानक बढ़े मामलों के कारणों की जांच और शोध के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

राणाबीघा पीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं की देखरेख में टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। ऐसी स्थिति में सरकार को एक बार फिर व्यापक स्तर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि खसरा का यह प्रकोप सरकार के दिसंबर 2026 तक भारत को खसरा मुक्त बनाने के लक्ष्य के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में समय पर टीकाकरण और जनजागरूकता ही इस बीमारी पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजपुरा में कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला

23 Feb 2026

जीरा में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र गोयल ने किया फिरोजपुर फीडर कैनाल का निरीक्षण

Bihar: जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में बवाल, हंगामे के बीच प्रक्रिया स्थगित; छह दावेदारों के बीच टकराव

23 Feb 2026

Ujjain News: बेटी की शादी कर लौट रहे परिजनों की बस पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन लोगों को आई गंभीर चोट

23 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन; भक्त हुए निहाल

23 Feb 2026
विज्ञापन

Bihar: शादी में गया था परिवार, पीछे से 30 लाख के गहने और नकदी पर चोरों का हाथ साफ; बख्तियारपुर में बड़ी चोरी

23 Feb 2026

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026

Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले- हम कब आ जाएं

22 Feb 2026

पतंगों व चाइनीज मांझे की चरखियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed