सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Student who went to take matriculation exam dies under suspicious circumstances

Bihar: मैट्रिक परीक्षा देने गया छात्र संदिग्ध हालात में मौत का शिकार, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

संतोष तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और वह इस बार मैट्रिक परीक्षा का पेपर दे रहा था। हादसे के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

Nalanda news Student who went to take matriculation exam dies under suspicious circumstances
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा देने आए एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना पीटीजीएम कॉलेज के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी शमली यादव के 16 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।

Trending Videos

घटना के संबंध में मृतक के ममेरे भाई तनिक कुमार ने बताया कि संतोष गांव के ही 8-9 लड़कों के साथ मैट्रिक परीक्षा देने राजगीर गया था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह बर्तन धो रहा था। इसी दौरान कुछ पानी गिर गया, जिस पर मकान मालिक ने कथित तौर पर उसे लात मारकर धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में ट्रेन हादसा: रोजी-रोटी की तलाश में गया बिहार का युवक बना हादसे का शिकार, चार बेटियां हुईं बेसहारा

साथ गए बच्चों ने उसे आनन-फानन में राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संतोष तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

वहीं, राजगीर थाना के प्रभार में रहे सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली थी। परिजन उसे सिलाव स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए थे, जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के आरोपों तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed