फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Orders to officers for immediate resolution of problems

Tonk: अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश, जिला स्तरीय जनसुनवाई में एडीएम ने दिए निर्देश

Thu, 17 Apr 2025 10:16 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 10:16 PM IST
सार

Tonk: जनसुनवाई के दौरान विभिन्न उपखंडों और ग्राम पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवादों का शीघ्र समाधान करें।

विज्ञापन
Orders to officers for immediate resolution of problems
जनसुनवाई में फरियादियों का समाधान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कार्मिक परिवादियों की समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। वे गुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई को संबोधित कर रहे थे।

जनसुनवाई में गुलजार बाग निवासी लोगों ने नाले की मरम्मत, तालकटोरा की हुस्न बानो ने पट्टा जारी करने, वार्ड 40 के सलीम ने सड़क निर्माण, बहीर के जितेंद्र सिंह ने जलापूर्ति की समस्या, पांच बत्ती के शकील ने बिजली संकट, अजय ने पानी निकासी, ग्राम बरोनी के भरत चौधरी ने नामांतरण, वार्ड 1 की इफ्तेखार फातिमा ने सड़क निर्माण, बनवारीलाल ने पट्टा, विनोद जैन ने पेयजल संकट की शिकायत की।

विज्ञापन


पढ़ें: मानसून के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव, अगर इन ट्रेनों में पहले टिकट कराया तो देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मेहन्दवास निवासी निरुजी और उनियारा के पप्पूलाल ने अतिक्रमण हटाने, खुशी महावर ने स्कूटी दिलाने, मुंडिया के राजाराम ने खसरा-खतौनी में तरमीम, पुरानी टोंक के सुरेश ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

माणक चौक के हरभजन ने पेयजल कनेक्शन, ठीकरिया के लतीफ ने सीसी रोड, सोहेला के राजाराम गुर्जर ने नाली निर्माण, बहीर के भागचंद ने सफाई, ओमप्रकाश ने पाइपलाइन, बाबूलाल मीणा ने जलापूर्ति, सोनवा के रतिराम और लांबा कलां के छीतरलाल ने अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।

जौंला के प्रभुदयाल बैरवा ने रास्ता दिलवाने, उखलाना के रामकेश मीणा ने पीएम आवास की किश्त, देवपुरा के श्योजी ने विद्युत कनेक्शन, रजबन के सगीर ने अवैध निर्माण हटाने, तथा नानेर के रामलाल ने आवासीय पट्टा जारी करने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।

एडीएम सौंकरिया ने सभी प्रकरणों को ‘संपर्क पोर्टल’ पर दर्ज कर, संबंधित विभागों को स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान संभव नहीं हो, उनका लिखित उत्तर परिवादियों को दिया जाए। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रोहलानिया, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed