{"_id":"67c46f244ecaad9f750a4698","slug":"tonk-news-arest-scamer-tonk-news-c-1-1-noi1342-2684449-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: महायज्ञ के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के नाम पर पांच लाख ठगे, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: महायज्ञ के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के नाम पर पांच लाख ठगे, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Mon, 03 Mar 2025 09:24 AM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:24 AM IST
सार
धार्मिक कार्यक्रमों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के मामले में ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को मालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मालपुरा में श्री घाटी बालाजी में महायज्ञ के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
पुलिस हत्थे चढ़ा शातिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की मालपुरा थाना पुलिस ने धार्मिक कार्यक्रमों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के अनुसार मालपुरा में श्री घाटी बालाजी मंदिर विकास समिति द्वारा घाटी बालाजी में महायज्ञ का आयोजन किया गया था। 11 फरवरी को आयोजित इस महायज्ञ में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के नाम पर आरोपी ने 5 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मालपुरा के पुरानी तहसील माणक चौक निवासी बादल सिंह पुत्र गणेश माली ने इस संबंध में 12 फरवरी को मालपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंक एसपी विकास सांगवान, एएसपी मालपुरा मोटाराम और डीएसपी आशीष प्रजापत के निर्देश पर एएसआई रामनारायण गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विशेष टीम ने आरोपी की तलाश जालौर और अहमदाबाद में की, जहां से भीनमाल निवासी प्रभुदयाल राव पुत्र मोटाराम को अहमदाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 1.44 लाख रुपये की ठगी की राशि बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ जालौर के जसवंतपुरा में भी इसी प्रकार की ठगी का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन