सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Water Crisis: Supply to Be Affected on March 29-30 Due to Bisalpur Project Repair, Normal from March 31

जयपुर में जलसंकट: बीसलपुर प्रोजेक्ट में मरम्मत के चलते 29-30 मार्च को जलापूर्ति प्रभावित, 31 को आएगा पानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसलपुर पेयजल परियोजना में मेंटेनेंस कार्य के चलते 29 और 30 मार्च को जयपुरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जिससे गर्मी की शुरुआत में ही परेशानी बढ़ने के आसार हैं।

Jaipur Water Crisis: Supply to Be Affected on March 29-30 Due to Bisalpur Project Repair, Normal from March 31
जयपुर में दो दिन जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी जयपुर में बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत होने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते अगले दो दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 29 और 30 मार्च को शहर के अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई बंद या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

Trending Videos


बीसलपुर प्रोजेक्ट के मुख्य अधिकारी सुधीर वर्मा के अनुसार पेयजल लाइन की मरम्मत के चलते 28 मार्च की रात से ही पंपिंग बंद कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि सूरजपुरा पंपिंग स्टेशन के लिए पानी की सप्लाई 28 मार्च रात 8 बजे से 29 मार्च रात 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल

इसका असर सीधे तौर पर जयपुर शहर की जलापूर्ति पर पड़ेगा। 29 मार्च को शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी, जबकि 30 मार्च की सुबह भी लोगों को जलापूर्ति नहीं मिल सकेगी। हालांकि 30 मार्च की शाम तक कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से पानी की सप्लाई शुरू की जा सकती है।

विभाग के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है ताकि आगे किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके और शहरवासियों को सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, 31 मार्च की सुबह से जयपुर में जलापूर्ति फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed