फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk: Sachin Pilot says In Rajasthan govt's arrangements exposed by its own MLAs, ministers and leaders

Tonk News: सचिन पायलट बोले- राजस्थान में सरकार की व्यवस्थाओं की पोल उनके ही विधायक, मंत्री और नेता खोल रहे

Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
सार

Tonk News: सचिन पायलट ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन का अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और महंगाई है, सरकार लोगों का इससे ध्यान हटाना चाहती है इसलिए वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है।

विज्ञापन
Tonk: Sachin Pilot says In Rajasthan govt's arrangements exposed by its own MLAs, ministers and leaders
कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित समारोह में शिरकत की। बाबा भीमराव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर समारोह को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने भीमराव अंबेडकर के जीवन बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सहित कई नेताओं ने भी मंच साझा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर बोले डोटासरा- 13 दिन बाद भी आहूजा पर कार्रवाई नहीं, चुप क्यों हैं सीएम?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समारोह को संबोधित करने के बाद सचिन पायलट मीडिया से मुखातिब हुए। जहां उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन का अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और महंगाई है, सरकार लोगों का इससे ध्यान हटाना चाहती है इसलिए वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है। पायलट ने कहा कि बहुमत के आधार पर सरकार ने इसे पास करवा लिया है, लेकिन आमजन में इसको लेकर गुस्सा है। कांग्रेस और गठबंधन के दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया, लेकिन फिर भी इसे पास कर लिया गया। अब इसके लिए हम कोर्ट की शरण लेंगे।

Tonk: Sachin Pilot says In Rajasthan govt's arrangements exposed by its own MLAs, ministers and leaders
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पीछे दिनों झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पेयजल संकट को लेकर दिए बयान के बाद केंद्र और राज्य सरकार के एक्शन पर पायलट ने पलटवार किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में सरकार की व्यवस्थाओं की पोल उनके ही विधायक, मंत्री और नेता खोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार की पोल प्रदेश की जनता के सामने खोल कर रख दी है। अकेला झालावाड़ ही नहीं पूरे राजस्थान में हाल खराब हो रहे हैं। पानी, बिजली और सड़क को लेकर आमजन परेशान हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Ajmer: RPSC ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के नौ पदों पर निकाली वैकेंसी, कल से शुरू होंगे आवेदन
 
परिसीमन को लेकर भी सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने भी परिसीमन किए थे। परिसीमन किए जाते हैं जनसंख्या के आधार पर, लेकिन भाजपा सरकार ने परिसीमन किए हैं वोट बैंक के आधार पर। दुर्भावनावश परिसीमन किए जा रहे हैं, जो कि गलत है और कोर्ट हम जाएंगे। वहीं, सवाई माधोपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के राहुल गांधी से सचिन पायलट को कमान देने के वीडियो को लेकर भी उन्होंने कहा कि साल 2028 में चुनाव होंगे। राजस्थान ही नहीं, मध्यप्रदेश और बिहार में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed