सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Major Administrative Action in Doctor Assault Case; SHO Sent to Police Lines, CCTV Footage Under Scan

Udaipur: डॉक्टरों से मारपीट के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, थानाधिकारी लाइन हाजिर, CCTV खंगाल रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में उदयपुर पुलिस पर कार्रवाई की गाज गिरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भूपालपुरा सीआई को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
 

Udaipur: Major Administrative Action in Doctor Assault Case; SHO Sent to Police Lines, CCTV Footage Under Scan
डॉक्टरों से मारपीट मामले में भूपालपुरा CI लाइन हाजिर
विज्ञापन

विस्तार

शहर के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में डॉक्टरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से सुनील चारण को भूपालपुरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉक्टरों से मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।



यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने सैकड़ों डॉक्टरों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात कर पुलिस की कथित लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल परिसर और ऑपरेशन थियेटर तक में चिकित्सकों के साथ मारपीट की गई तथा उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में फिर टूटा एक सपना, अभ्यर्थी की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। डॉक्टरों का दावा है कि घटना के दौरान 30 से 40 लोगों की भीड़ अस्पताल में घुस गई थी। आरोप है कि भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और चिकित्सकों के साथ मारपीट की। आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के डॉक्टर आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार लसाड़िया क्षेत्र के कूण गांव निवासी कपड़ा व्यापारी कुलदीप जैन (50) मंगलवार सुबह बाइक से उदयपुर आ रहे थे। रास्ते में नीलगाय के अचानक सामने आने से उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल लाया गया, जहां दोनों हाथों में फ्रैक्चर होने के कारण उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद देर शाम तक मरीज को होश नहीं आया, जिससे नाराज होकर रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई।

घटना के दौरान ऑपरेशन थियेटर में डॉ. नवीन गोयल के साथ मारपीट की गई। अस्पताल संचालक डॉ. जेपी शर्मा, उनके पुत्र डॉ. कनिष्क शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी हमले का शिकार हुए। बीच-बचाव करने पहुंचे आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा उनके कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed