फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demand for Presidentil intervention regarding NEET paper leak Bhil Pradesh Vidyarthi Morcha submits memorandum

NEET Paper Leak: भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग उठाई

Thu, 23 Jul 2026 03:46 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

NEET Paper Leak: उदयपुर में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने नीट पेपर लीक मामले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने निष्पक्ष जांच, स्वतंत्र जांच समिति के गठन, प्रभावित छात्रों को सहायता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।

विज्ञापन
Demand for Presidentil intervention regarding NEET paper leak Bhil Pradesh Vidyarthi Morcha submits memorandum
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा, राजस्थान ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने, प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की।

मोर्चा के जिला संयोजक क्या बोले?
मोर्चा के जिला संयोजक ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से देशभर के लाखों विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हुआ है। इस घटना से युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है तथा परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

विज्ञापन

संगठन ने कहा कि परीक्षा विवाद के बाद कई विद्यार्थी मानसिक तनाव और निराशा का सामना कर रहे हैं। ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट का सरकार को आदेश: OBC आयोग की रिपोर्ट आए या नहीं, 15 अगस्त तक पूरी करें आरक्षण की लॉटरी

ज्ञापन में क्या मांग की गई?
ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो सके। साथ ही पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाया जाए।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं और अन्य नागरिकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई समाप्त करने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

मोर्चा ने शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक सहित सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ संविधानसम्मत और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई नहीं करने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है। इसलिए राष्ट्रपति से पूरे मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed