सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Enraged mob pelted police with stones after road accident injuring several policemen 29 people arrested

Udaipur Crime: सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल; 29 लोग गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur Crime: उदयपुर में कार की टक्कर से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार कर 50 बाइक और 2 कारें जब्त कीं। स्थिति अब नियंत्रण में है।
 

Enraged mob pelted police with stones after road accident injuring several policemen 29 people arrested
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। कार की टक्कर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से 50 बाइक और 2 कारें जब्त की गई हैं।

Trending Videos

 
कार की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर फरार
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर कटार ग्राम पंचायत के बरवाड़ा हाईवे पर हुई। सायरा थाना क्षेत्र के जागड़ों की भागल निवासी 28 वर्षीय अंबालाल गमेती मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और करीब 20 फीट तक उसे घसीटते हुए ले गई। गंभीर रूप से घायल अंबालाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और रोड जाम कर दिया। जब पुलिस ने समझाइश कर जाम हटाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें...
 
कई पुलिसकर्मी घायल, कार्रवाई में 29 गिरफ्तार
पथराव के दौरान सायरा थाने के एएसआई भंवर सिंह, गोगुंदा थाने के कांस्टेबल राकेश मीणा, महिला कांस्टेबल भावना डांगी सहित 7–8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
 
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का देर रात पोस्टमार्टम करवाया और शुक्रवार सुबह परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed