सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mysterious illness continues to wreak havoc, 8 children die in 8 days, health department on alert

Udaipur News: 8 दिन, 8 मासूम… रहस्यमयी बीमारी का खौफ, 24 घंटे में बुझ रही जिंदगियां, सलूंबर में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलंबूर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 8 दिनों में 8 मासूम बच्चों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। बीते 2 दिनों में ही 3 और बच्चों ने बुखार, उल्टी और दस्त के लक्षणों के बाद दम तोड़ दिया।

Mysterious illness continues to wreak havoc, 8 children die in 8 days, health department on alert
8 दिन में 8 बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में रहस्यमयी बीमारी का कहर जारी है और इसके चलते 8 दिनों में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

Trending Videos


झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्रों में बिमारी का सबसे ज्यादा असर
सबसे ज्यादा असर झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जहां 24 घंटे के भीतर बच्चों की हालत बिगड़ रही है। मंगलवार को दो अलग-अलग गांवों से परिजन साढ़े 4 साल और 2 महीने के बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बुधवार को 2 साल 2 महीने के एक और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चों को पहले उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, इसके बाद तेज बुखार और घबराहट शुरू हो गई। कुछ ही समय में शरीर जकड़ने लगा और हालत तेजी से बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


CMHO डॉ. महेंद्र कुमार ने क्या बताया?
मामले की गंभीरता को देखते हुए CMHO डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि कई बच्चों को अस्पताल मृत अवस्था में ही लाया गया। झल्लारा के आमलोदा गांव निवासी 4.5 वर्षीय रौनक को भी परिजन मृत हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं, लसाड़िया क्षेत्र में 2 महीने के बच्चे को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुधार नहीं होने पर सरकारी अस्पताल लाने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

जयपुर और उदयपुर से पहुंची टीम कर रही जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। अब तक 500 से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। इस दौरान करीब 20 बच्चों में हल्के बुखार के लक्षण पाए गए, जिन्हें दवा देकर निगरानी में रखा गया है। जयपुर और उदयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंचकर बीमारी के कारणों की जांच कर रही है।

1 से 6 अप्रैल के बीच 5 बच्चों की मौत
बताया जा रहा है कि 2 से 4 साल के बच्चों पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। 1 से 6 अप्रैल के बीच 5 बच्चों की मौत हो चुकी थी, जिनमें 2 सगे भाई भी शामिल थे। सभी बच्चों में एक जैसे लक्षण बुखार, उल्टी और दस्त देखने को मिले और 24 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। ये बच्चे लसाड़िया क्षेत्र के लालपुरा और घाटा गांव के निवासी थे।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में मौसम साफ, अब बढ़ेगी गर्मी; बीते दिनों की बारिश से तापमान अब भी सामान्य से नीचे

जिला प्रशासन अलर्ट
लगातार हो रही मौतों के बाद जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हालांकि, बीमारी के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed