सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Junior Trump Arrives in Udaipur for Royal Wedding, Appears Anxious Seeing Crowd at Airport

Rajasthan News: शाही शादी में शिरकत करने जूनियर ट्रम्प उदयपुर पहुंचे,भीड़ देखकर घबराए, हाथ हिलाकर किया अभिनंदन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए जूनियर ट्रम्प उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल इस शादी की रस्में ताज लेक पैलेस में शुरू हुईं।
 

Junior Trump Arrives in Udaipur for Royal Wedding, Appears Anxious Seeing Crowd at Airport
उदयपुर पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

23 नवंबर को उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बेटे उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जूनियर ट्रम्प ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनन्दन किया। इस मोके पर एयरपोर्ट पर पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा। यहां से वे होटल लीला के लिए रवाना हुए।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग हो रही है। इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं।

एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ से घबराए डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गाड़ी में बैठने के दौरान हूटिंग से असहज हुए। सुरक्षाकर्मियों से बात कर फिर उतरे और एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के कहने पर पुलिस ने सभी पत्रकारों, लोगों को 100 फीट और दूर खड़ा किया। 

ये भी पढ़ें: लीला पैलेस के 82 कमरे तीन दिन के लिए बुक, 10 लाख के महाराजा सुइट में ठहरेंगे जूनियर ट्रंप
शादी के कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। वहीं ताज लेक पैलेस में शुक्रवार को हल्दी की रस्म का आयोजन हुआ। सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार की परफॉर्मेंस होगी। इस शाही शादी में शिरकत करने के लिए उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed