सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wave of Devotion on Last Friday of Ramadan Prayers Offered at Paltan Mosque Prayers for Peace-Harmony

Ramadan: उदयपुर में रमजान के आखिरी जुमे पर अकीदत का सैलाब, पलटन मस्जिद में अदा हुई नमाज; अमन-चैन की मांगी दुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर की पलटन मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे पर बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। लोगों ने अमन-चैन, भाईचारे और वैश्विक शांति की दुआ मांगी। चांद दिखने पर मुस्लिम समाज ईद मनाने की तैयारी कर रहा है।

Wave of Devotion on Last Friday of Ramadan Prayers Offered at Paltan Mosque Prayers for Peace-Harmony
उदयपुर में रमजान महीने में हुई आखिरी जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लेक सिटी उदयपुर में रमजान माह के आखिरी जुमे के अवसर पर पलटन मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिद परिसर अकीदतमंदों से खचाखच भरा नजर आया। नमाजियों ने पूरी श्रद्धा के साथ इबादत करते हुए देश और दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

Trending Videos

 
दुआओं में झलकी शांति और भाईचारे की कामना
रमजान के इस खास मौके पर नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में शांति, तरक्की तथा इंसानियत की सलामती के लिए दुआएं कीं। धार्मिक माहौल में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा और व्यवस्थाओं के रहे पुख्ता इंतजाम
आखिरी जुमे को लेकर मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

उदयपुर में रमजान महीने में हुई आखिरी जुम्मे की नमाज

पढ़ें- नमाजी को जिंदा जलाने का मामला: टोंक में पेट्रोल डालकर शख्स को लगा दी आग, इमाम पर आरोप; पीड़ित की जयपुर में मौत
 
वैश्विक शांति के लिए भी की गई प्रार्थना
पलटन मस्जिद के सदर हनीफ मोहम्मद ने बताया कि नमाज के दौरान ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के शांत होने के लिए भी अल्लाह ताला से दुआ की गई। इसके साथ ही देश और प्रदेश में भाईचारा बना रहे, इसकी भी कामना की गई।
 
ईद के इंतजार में मुस्लिम समाज
रमजान के आखिरी जुमे के साथ ही अब मुस्लिम समाज में ईद को लेकर उत्साह बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, चांद दिखने पर अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed