सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Punjab Governor Gulab Chand Kataria Udaipur visit in March will participate in several programs

Rajasthan: एक से छह मार्च में उदयपुर प्रवास पर रहेंगे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, कई कार्यक्रमों में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 1 से 6 मार्च तक उदयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे दीक्षांत समारोह, होलिका दहन, होली मिलन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे जनसुनवाई करेंगे और विज्ञान समिति में रोबोटिक लैब का शुभारंभ कर 6 मार्च को चंडीगढ़ लौटेंगे।

Punjab Governor Gulab Chand Kataria Udaipur visit in March will participate in several programs
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहेंगे उदयपुर प्रवास पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 1 से 6 मार्च तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल 1 मार्च को शाम 6:40 बजे चंडीगढ़ से डबोक हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

Trending Videos

 
आगमन के बाद शाम 7 बजे वे 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में आयोजित बीजेएस के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे बीजेएस पावर कार्ड की लॉन्चिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2 मार्च को दीक्षांत समारोह और होलिका दहन में सहभागिता
2 मार्च को सुबह 10 बजे राज्यपाल शाश्वत धाम में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
 
इसी दिन शाम 8 बजे वे बंगाल क्षेत्र स्थित शिव मंदिर निर्माण समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित होलिका दहन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9 बजे मल्लातलाई स्थित सुभाष चौक पर सुभाष नवयुग मंडल के होलिका दहन कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

पढ़ें- Rajasthan: सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए राष्ट्रीय अभियान, AI समिट में प्रदर्शन पर PM ने कांग्रेस को घेरा
 
3 और 4 मार्च को होली मिलन समारोह
3 और 4 मार्च को राज्यपाल शहर में आयोजित विभिन्न होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से वे विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों से संवाद करेंगे।
 
5 मार्च को जनसुनवाई और रोबोटिक लैब का शुभारंभ
5 मार्च को सुबह 9:30 बजे राज्यपाल सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति में रोबोटिक लैब का शुभारंभ करेंगे।
 
6 मार्च को करेंगे प्रस्थान
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 6 मार्च को प्रातः 7:30 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके प्रवास को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed