सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur court complex receives bomb threat, police alert

Bomb Threat: उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया; ईमेल से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और एहतियातन पूरे परिसर को खाली करवा दिया गया। 

Udaipur court complex receives bomb threat, police alert
उदयपुर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया।

Trending Videos

मौके पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही हैं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बूथ से लेकर पीएम की सभाओं तक, जीत के ‘आर्किटेक्ट’ बने राजस्थान के ये नेता

गौरतलब है कि बीते एक माह में यह दूसरी बार है जब कोर्ट परिसर को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले 30 मार्च को भी इसी प्रकार का ईमेल मिला था, जिसके बाद व्यापक जांच की गई थी। फिलहाल पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed