{"_id":"69b191ec967a60c783014716","slug":"udaipur-crackdown-on-illegal-gas-refilling-6-commercial-cylinders-seized-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4039295-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की सख्ती, रसद विभाग ने सवीना में छापेमारी कर 6 सिलिंडर जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की सख्ती, रसद विभाग ने सवीना में छापेमारी कर 6 सिलिंडर जब्त किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए रसद विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान सवीना की वीआईपी कॉलोनी में छापेमारी के दौरान रसद विभाग ने 6 व्यावसायिक गैस सिलिंडर जब्त किए।
उदयपुर में अवैध गैस रीफिलिंग पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उदयपुर में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रिफिलिंग करते हुए 6 व्यावसायिक गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के बाद रसद विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। टीम में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पंड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग करते हुए 6 गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
ये भी पढ़ें: LPG Crisis: कोटा में कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी से छात्रों के खाने पर संकट, हॉस्टल-मैस संचालकों के सामने चुनौती
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग और उपयोग को रोकने के लिए जिलेभर में सघन जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन