सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Panic in Bhupalpura After Panther Sighting, Forest Department Team Conducts Search Operation

Udaipur News: भूपालपुरा इलाके में पैंथर दिखने से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सवेरे शहर के भूपालपुरा इलाके में पैंथर का मूवमेंट देखा गया, जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। विभाग की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है लेकिन अभी तक पैंथर का रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

Udaipur News: Panic in Bhupalpura After Panther Sighting, Forest Department Team Conducts Search Operation
भूपालपुरा इलाके में पैंथर आने से फैली दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के भूपालपुरा इलाके के आबादी वाले क्षेत्र में गुरुवार सुबह पैंथर के घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भूपालपुरा क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में पैंथर अचानक एक गली में दिखाई दिया। इसके बाद वह छलांग लगाकर एक घर में घुस गया और कुछ ही सेकंड में वहां से बाहर निकलकर सामने वाले मकान में चला गया।

Trending Videos


पैंथर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पैंथर के मूवमेंट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर पैंथर की तलाश शुरू कर दी। पैंथर के मूवमेंट से इलाके में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में ‘सेम’ की बढ़ती मार; 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, लोकसभा में गूंजा मुद्दा

कृष्णपुरा निवासी आशा कंवर ने बताया कि वे सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी अचानक पैंथर छलांग लगाकर सामने आया। पैंथर को देखकर वह घबरा गईं। इसके बाद पैंथर तेजी से भागकर सामने वाले घर में चला गया।

गौरतलब है कि कृष्णपुरा क्षेत्र के पीछे आयड़ नदी बहती है। आशंका जताई जा रही है कि पैंथर नदी के रास्ते से ही रिहायशी इलाके में घुसा है। फिलहाल वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed