सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Strict Action for Non-Payment of UD Tax Registrar Offices of Two Private Colleges Sealed

Udaipur News: यूडी टैक्स नहीं चुकाने पर सख्ती, दो निजी कॉलेजों के रजिस्ट्रार ऑफिस सीज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर नगर निगम ने बीएन कॉलेज और आरएमवी कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस को यूडी टैक्स बकाया न भरने के कारण सीज कर दिया। दोनों कॉलेजों पर मिलाकर करीब 30 लाख रुपये का टैक्स लंबित था।

Strict Action for Non-Payment of UD Tax Registrar Offices of Two Private Colleges Sealed
निगम का एक्शन, कॉलेज का रजिस्ट्रार ऑफिस किया सीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में यूडी टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने शहर के बीएन कॉलेज और आरएमवी कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस सीज कर दिए हैं। दोनों कॉलेजों पर मिलाकर 30 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है। इसमें बीएन कॉलेज पर करीब 25 लाख रुपये और आरएमवी कॉलेज पर लगभग 5 लाख रुपये लंबे समय से जमा नहीं किए गए थे। निगम की ओर से कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं होने पर आखिरकार यह कदम उठाना पड़ा।
Trending Videos


रजिस्ट्रार ऑफिस सीज
कॉलेजों में परीक्षाएं जारी होने के कारण निगम टीम ने कार्रवाई बेहद संतुलित तरीके से की। मुख्य गेट या शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित किए बिना सिर्फ रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज किया गया और वहां नोटिस चस्पा किए गए। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से छात्रों की परीक्षाओं या पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर की गई। मौके पर राजस्व टीम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: दौसा में बैंक के अंदर ही ‘खेल’, आढ़तिये के खाते से 30 लाख गायब, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार


निगम के आंकड़ों के मुताबिक, 26 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष में 17.60 करोड़ रुपये का यूडी टैक्स वसूला जा चुका है, जबकि लक्ष्य 20 करोड़ रुपये का रखा गया है। आयुक्त ने साफ किया है कि समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed