{"_id":"69e4f2d504ec6d21b800aa3d","slug":"us-ambassador-sergio-gor-visited-lake-city-and-was-given-a-royal-welcome-by-lakshyaraj-singh-mewar-upon-his-arrival-at-the-city-palace-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4186391-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: लेक सिटी की विरासत से प्रभावित हुए अमेरिकी राजदूत, सिटी पैलेस में लक्ष्यराज सिंह ने किया शाही स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: लेक सिटी की विरासत से प्रभावित हुए अमेरिकी राजदूत, सिटी पैलेस में लक्ष्यराज सिंह ने किया शाही स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Udaipur News: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सिटी पैलेस का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। मुलाकात में सांस्कृतिक संरक्षण और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर लेक सिटी उदयपुर का भ्रमण किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उदयपुर लेक सिटी की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव लेने पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शहर के प्रसिद्ध सिटी पैलेस उदयपुर का भ्रमण किया। सिटी पैलेस पहुंचने पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पारंपरिक अंदाज में उनका शाही स्वागत किया।
महल की भव्यता और विरासत से हुए प्रभावित
भ्रमण के दौरान राजदूत ने सिटी पैलेस की भव्य वास्तुकला, संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महल केवल एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का जीवंत उदाहरण है। यहां की कला और परंपराएं दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
उदयपुर को बताया विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल
मुलाकात के दौरान राजदूत ने उदयपुर को दुनिया के सबसे खास और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि लेक सिटी का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा और यहां की सांस्कृतिक विरासत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत करती है।
ये भी पढ़ें- ‘वह बहुत छोटी है…’, 8 साल के मासूम ने रोका बाल विवाह, दिल जीत लेगी कहानी
सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक संबंधों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और राजदूत के बीच मेवाड़ की विरासत, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राजदूत ने सिटी पैलेस में चल रहे संरक्षण और संवर्धन कार्यों की भी सराहना की। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखने के प्रयासों की जानकारी साझा की। यह मुलाकात सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक होने के साथ-साथ भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी पेश करती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X