सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   148 colleges have not provided development funds to the university.

Shimla News: विवि को 148 कॉलेजों ने नहीं दिया डेवलपमेंट फंड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
148 colleges have not provided development funds to the university.
विज्ञापन
एचपीयू से संबद्ध हैं 218 कॉलेज
Trending Videos

30 ने पूरा और 40 कॉलेजों ने आंशिक फंड किया है जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला से संबद्ध कॉलेज डेवलपमेंट फंड जमा करने को लेकर गंभीर नहीं है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार 218 संबद्ध कॉलेजों में से केवल 30 कॉलेजों ने ही डेवलपमेंट फंड पूरी तरह जमा किया है, जबकि 40 कॉलेजों ने आंशिक भुगतान किया है। शेष 148 कॉलेजों ने अब तक कोई फंड जमा नहीं किया है, जिससे विश्वविद्यालय के विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पूरा फंड जमा करने वालों में 24 सरकारी और 6 निजी कॉलेज शामिल हैं। वहीं आंशिक फंड देने वालों में 34 सरकारी और 6 निजी कॉलेज हैं। बड़ी संख्या में कॉलेजों के फंड जमा न करने से विश्वविद्यालय की वित्तीय योजना प्रभावित हो रही है। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार और नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और सभी संबद्ध कॉलेजों को जल्द बकाया राशि जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट फंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों के समग्र शैक्षणिक सुधार के लिए आवश्यक है, इसलिए इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कई कॉलेज वित्तीय कठिनाइयों का हवाला दे रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में प्रशासनिक स्तर पर देरी भी कारण बताई जा रही है। विश्वविद्यालय अब इस मामले में सख्ती बरतने की तैयारी में है और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed