सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Young man injured in Sunni wild animal attack

Shimla News: सुन्नी में जंगली जानवर के हमले से युवक घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in Sunni wild animal attack
विज्ञापन
सुन्नी। क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सुन्नी के घरशनाला-कांगरी मार्ग पर एक बाइक सवार पर बारहसिंघे ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक को चोटें आई हैं।
Trending Videos

घायल नितिन सुन्नी के वार्ड नंबर-2 का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार नितिन 29 अप्रैल सुबह करीब 9:15 बजे घरशनाला से कांगरी की ओर बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर एक जंगली जानवर आ गया और उसने नितिन पर हमला कर दिया। हमले में नितिन की टांग और बाजुओं में चोटें आईं हैं। इससे उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक की सहायता की। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को उचित सहायता, मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article