फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 trees have fallen due to rain so far.

Shimla News: बारिश से अब तक गिरे 15 पेड़

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
15 trees have fallen due to rain so far.
शिमला। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 15 पेड़ गिर चुके हैं। इसके मद्देनजर वन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यदि कहीं भी मार्ग अवरुद्ध होता है या नुकसान की स्थिति होती है तो वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वह गिरे हुए पेड़ों या अवरुद्ध मार्गों की सूचना टोल फ्री नंबर 1077 पर दें। यह कदम बारिश के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। बरसात से निपटने के लिए लोग जिला आपदा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। प्राधिकरण विभाग के टोल फ्री नंबर से तुरंत वन विभाग को अलर्ट मिलता है। इसके बाद विभाग की टीम तुरंत स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई तेज करेगी। जिले में पिछले दो हफ्ते से हो रही बारिश से अभी तक विभाग के पास शहर में 15 पेड़ गिरने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। विभाग ने आग्रह किया है कि अगर कहीं भी कोई खतरनाक पेड़ हो जिससे जान-माल को नुकसान होने का खतरा हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article