फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Urban Congress deliberates on strengthening the organization.

Shimla News: शिमला शहरी कांग्रेस ने किया संगठन की मजबूती पर मंथन

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla Urban Congress deliberates on strengthening the organization.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की शनिवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया। इसमें नवनियुक्त उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों ने भाग लिया। बैठक में आगामी रणनीतियों, आम सभा की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा की गई। शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। साथ ही पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में सरकार और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान जल्द ही आयोजित होने वाली आम सभा की रूपरेखा तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी हित में काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन महासचिव दीपक सुंद्रियाल, उपाध्यक्ष रवि राणा, वीनेश ठाकुर, कुश पाल सिंह, सत्या वर्मा, जय प्रकाश, मंगल बिष्ट, नरेश गांधी, प्रवीण भारद्वाज, उमा वर्मा और विशाल ठाकुर मौजूद रहे। महासचिव मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, विनोद कुमार, अमृतपाल सिंह, विक्की शुभ और रोहित कश्यप भी उपस्थित थे। सचिव गुरविंदर सिंह, रमा सूद, पुनीत कुमार, धीरज कश्यप, संदीप ठाकुर, संतोष शर्मा, शशि, रीना नेगी, माला ठाकुर, प्रियंका अमनदीप सिंह, महिंद्रजीत बबलू, जितेंद्र ठाकुर, पंकज, हेमराज हेमू, मोहित सेकरी, रंजीत कर्नल और अंकुश कुमार तथा जसपाल भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article