सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   18 Executive Members Elected to Himachal Bar Council

Himachal Bar Council: हिमाचल बार काउंसिल के लिए चुने गए 18 कार्यकारी सदस्य, चुनाव संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव की मतगणना गुरुवार को समाप्त हो गई है। चुनाव पूर्व न्यायाधीश वीके शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। 

18 Executive Members Elected to Himachal Bar Council
अधिवक्ता संजीव सूरी व राजीव राय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव की मतगणना गुरुवार को समाप्त हो गई है। चुनाव पूर्व न्यायाधीश वीके शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें 18 कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं। गुरुवार को सेकंड प्रेफरेंस वोटों की गिनती के आधार पर अधिवक्ता विक्रांत चंदेल, संजीव सूरी और राजीव राय ने चुनाव जीते। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कोचर और वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण पहले ही अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके थे। विपिन पंडित, अमित वैद, वीर बहादुर वर्मा, नरेंद्र गुलेरिया, आईएन मेहता, तरुण पाठक, विकास राठौड़, अमित शर्मा और संदीप ठाकुर ने बार काउंसिल के सदस्य के रूप में जीत दर्ज की है।

Trending Videos

महिला उम्मीदवारों में रंजना पटियाल, रितु सिंह, शिवानी शर्मा और सुचित्रा ठाकुर पहली बार काउंसिल के सदस्य के तौर पर नियुक्त हुई हैं। काउंसिल के चुनाव में पड़े वोटो की गिनती 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चली। वोटों की गिनती, बार काउंसिल में प्रेफ्रेंशियल आधार पर की जाती है। जो उम्मीदवार 352 वोट हासिल करेगा वो चुनाव जीतता है। काउंसिल के लिए पूरे प्रदेश भर में 18 सीटों के लिए 20 अप्रैल को चुनाव हुए थे। 14 सीटें पुरुषों के लिए और 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव 8 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद हुए। 45 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए हाईकोर्ट समेत प्रदेशभर के न्यायिक परिसरों में 50 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed