सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80% of rooms in city hotels are booked

Shimla News: शहर के होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
80% of rooms in city hotels are booked
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। वीकेंड के चलते शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल रही। वीकेंड पर शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी कमरे बुक हैं। बीते वीकेंड पर 100 फीसदी कमरे बुक थे। इस दौरान सैलानी शिमला से दिखाई देने वाली बर्फ से लदी पहाड़ियों के सुंदर नजारों को अपने कैमरों में कैद करते हुए नजर आए। इसके अलावा सैलानियों ने बर्फ देखने के लिए कुफरी, नारकंडा सहित अन्य ऊपरी क्षेत्रों का रुख किया। इस वीकेंड पर यह संख्या थोड़ी कम हो गई है। लोअर बाजार के कारोबारी रोहन शर्मा ने कहा कि यदि शिमला में दोबारा बर्फ पड़ती है तो और ज्यादा सैलानी शिमला पहुंचेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article