{"_id":"6a31635163a3064284008844","slug":"a-modern-two-storey-building-will-be-constructed-in-satlai-panchayat-shimla-news-c-19-sml1002-739189-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सतलाई पंचायत में बनेगा \nदो मंजिला आधुनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सतलाई पंचायत में बनेगा दो मंजिला आधुनिक भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुस्तकालय और सम्मेलन हॉल का होगा निर्माण
जनसुविधा केंद्र के साथ सीसीटीवी कैमरों से होगा लेस
एक करोड़ से अधिक की लागत से किया जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायत सतलाई में पंचायत घर निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत मंजूरी मिल गई है। पंचायत में करीब 1.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाला दो मंजिला पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पंचायत भवन की मांग काफी सालों से चल रही थी। पंचायत भवन न होने के कारण सरकारी कामकाज भी बाधित हो रहे थे। यही वजह है कि एफआरए में यह मामला काफी समय से अटका पड़ा था। सरकार के ध्यान में भी इसे कई बार लाया था लेकिन अब मंजूरी मिलने के बाद पंचायत के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो मंजिला इस भवन में पुस्तकालय और सम्मेलन हॉल, प्रधान, सचिव तथा पंचायत कर्मियों के लिए आधुनिक कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ काम की दक्षता भी बढ़ जाएगी। वहीं भवन में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यहां पर सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और सामाजिक आयोजनों के लिए बहुउद्देशीय परिसर भी विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से आने वाले समय में हो सकेगा। स्थानीय प्रतिनिधियों का भी कहना है कि यह भवन केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं होगा, बल्कि ग्रामीण विकास और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। वहीं भवन में उपलब्ध करवाई जाने वाली कुछ सुविधाएं पंचायत की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
पंचायत भवनों के लिए बढ़ाई राशि
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दशकों तक कई पंचायतें किराये के छोटे-छोटे कमरों से चलती रहीं हैं। इसमें जिन प्रतिनिधियों के पास पूरे गांव के विकास की जिम्मेदारी थी उनके पास काम करने के लिए पर्याप्त जगह और सुविधाएं नहीं थीं। अब प्रयास किए और मंजूरी प्रदान की गई। पंचायत घरों के लिए 33 लाख रुपये से बढ़ाकर बढ़ाकर 1.14 करोड़ रुपये राशि जारी की है।