सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused arrested in cheque bounce case

Shimla News: चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cheque bounce case
विज्ञापन
शिमला। चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर भगौड़ा घोषित किए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी खमाड़ी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी किन्नौर की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिला पुलिस ने इसकी अनुपालना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध न्यायालय की ओर से वारंट जारी किए थे लेकिन वह लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। एसएसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article